How to make Home Loan Interest Free

 

How to make Home Loan Interest Free: होम लोन सबसे लंबी अवधि वाला लोन होता है। भले ही इसमें ब्याज दरें कम होती हैं, लेकिन अवधि अधिक होने के चलते कुल ब्याज काफी ज्यादा हो जाता है। अगर आप किसी बैंक से 8 फीसदी ब्याज दर पर 25 लाख रुपये का होम लोन 25 साल के लिए लेते हैं, तो आपको इस अवधि में कुल 32,88,622 रुपये ब्याज चुकाना होगा। आप यही लोन 30 साल के लिए लेते हैं, तो आपको कुल 41,03,881 रुपये ब्याज चुकाना होगा। अगर होम लोन की ब्याज दर 9 फीसदी हो, तो आप 30 साल की अवधि में कुल 47,41,604 लाख रुपये और 25 साल की अवधि में कुल 37,93,973 रुपये ब्याज चुकाएंगे।

यह कैल्कुलेशन हम यहाँ इसलिए बता रहे हैं, जिससे आप समझ सकें कि होम लोन में ग्राहकों को कितना ज्यादा ब्याज चुकाना होता है। अधिकांश मामलों में ब्याज की रकम मूलधन से ज्यादा होती है। कुछ मामलों में ब्याज की रकम मूलधन का दोगुना या इससे भी अधिक हो सकती है। कई सारे ग्राहक ये आंकड़े देखकर डर जाते हैं और होम लोन लेने से पीछे हट जाते हैं। लेकिन क्या हो कि आपको ब्याज में चुकाया गया पूरा पैसा वापस मिल जाए? यहाँ हम आपको एक ऐसा फॉर्मूला बताएंगे, जिससे आपका होम लोन एक तरह से ब्याज फ्री हो जाएगा।

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई होम लोन पर न्यूनतम 7.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आप इस रेट पर 30 साल के लिए 70 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो मासिक EMI 48,945 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप 30 साल में कुल ब्याज 1,06,20,206 रुपये चुकाएंगे।

विवरण (होम लोन विवरण)

विवरणआंकड़े
बैंकएसबीआई
ब्याज दर7.50% प्रति वर्ष
लोन राशि₹70,00,000
लोन अवधि30 वर्ष
मासिक EMI₹48,945
कुल चुकाया जाने वाला ब्याज₹1,06,20,206
कुल चुकाई जाने वाली राशि (मूलधन + ब्याज)₹1,76,20,206

विवरण (SIP निवेश विवरण)

विवरणआंकड़े
मासिक SIP राशि₹3,900
निवेश अवधि30 वर्ष
अनुमानित औसत वार्षिक रिटर्न12%
कुल निवेश राशि₹14,04,000
मैच्योरिटी राशि₹1,20,15,796
कुल ब्याज/रिटर्न₹1,06,11,796